Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: प्रेमी के लिए महिला ने कर दी पति की हत्या, पहले पति को छोड़ की थी दूसरी शादी

पलामू : पहले पति को छोड़ा, फिर प्रेमी को पाने के लिए पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पलामू पुलिस ने हत्या के आरोपी पत्नी राधिका देवी और उसके प्रेमी एजाज उर्फ ​​सनी को गिरफ्तार कर लिया है। राधिका पर हत्या का आरोप लगाया गया है जबकि एजाज को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

राधिका देवी पर पति रवींद्र सिंह को प्रताड़ित करने और मारने का आरोप लगा है। मंगलवार को खबर आई थी कि राधिका देवी ने अपने पति रवींद्र सिंह को गर्म दूध से जलाकर मार डाला था, लेकिन पूरे मामले की छानबीन करने पर पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली. जिसके बाद राधिका और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एजाज शादी करना चाहता था लेकिन राधिका ने उसे रोक दिया। इस दौरान दोनों के बीच समझौता हो गया कि रवींद्र सिंह को रास्ते से हटाना है।

पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि राधिका देवी ने सबसे पहले अपने शराबी पति पर उबलता दूध डाला। इसके बाद घर में मौजूद कपड़े से उसका गला घोंट दिया। पति को मरा समझकर राधिका देवी ने उसे कमरे में छोड़ दिया। रवीन्द्र सिंह रात भर कमरे में पड़ा रहा, उसकी पत्नी राधिका को लगा कि उसका पति मर गया है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

सुबह रवींद्र सिंह को होश आया तो वह रोने लगा। जिसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंच गए। पड़ोसियों के आने के बाद राधिका देवी लोक लाज अपने पति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गईं, लेकिन निजी अस्पताल ने उसे कहीं और ले जाने को कहा।

जिसके बाद राधिका देवी अपने पति रवींद्र सिंह को एमएमसीएच ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एमएमसीएच के डॉक्टरों के मुताबिक रवींद्र सिंह का गला टूटा है, घर से अस्पताल ले जाने के क्रम में रवींद्र सिंह को फिर से गला घोंट दिया गया।

एक साल पहले 26 वर्षीय राधिका देवी ने 55 वर्षीय रवींद्र सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे पहले राधिका देवी की शादी गढ़वा के रंका निवासी मोहन राम से हुई थी। मोहन राम एक ईंट भट्ठे में काम करता था, जिसके चलते राधिका ने उसे छोड़ दिया। मोहन और राधिका के तीन बच्चे भी थे, जो वर्तमान में मोहन के साथ रहते हैं। राधिका के दूसरे पति रवींद्र सिंह उन्हें ढेर सारे जेवर दिया करते थे। घर से भारी मात्रा में जेवर बरामद हुए हैं।

रवींद्र सिंह को उनकी चाची ने पाला था, उनके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। घरवालों ने भी राधिका से शादी का विरोध किया। रवींद्र सिंह परिवार को छोड़ राधिका के साथ मेदिनीनगर के हमीदगंज में किराए के मकान में रहता था। उर्स मेले में राधिका और एजाज एक दूसरे के संपर्क में आए थे। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए, दोनों ने एक साल तक शारीरिक संबंध भी बनाए।