Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
बालूमाथलातेहार

लातेहार: नदी में नहाने के दौरान डूबने से बच्ची की मौत, एक घायल

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार तराना परवीन (15 वर्ष) पिता मोहम्मद इशाक और चाहत परवीन (9 वर्ष) दोनों मुरपा थाना बालूमाथ निवासी हहारो नदी में नहाने गई थी। जहां पत्थर पर पैर फिसलने की वजह से तराना नदी के गहरे पानी में जा गिरी और डूबने लगी। इसे देख चाहत ने तराना को बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी नदी में जा गिरी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दोनों बच्चों की चीख पुकार सुनकर बगल में नहा रहे लोगों ने दोनों बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाला। जिसमें से एक बच्ची तराना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका इलाज एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।