Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, मुआवजे की मांग

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू ग्राम में सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित कोलियरी में 15 नंबर काटा के समीप कोयला लदी अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई।

मृत गाय चमातू ग्राम निवासी कामेश्वर साहू की बताई जा रही है। हालांकि इस गाय को किस हाईवा वाहन ने धक्का मारा इसका पता नहीं चल सका है। पशुपालक कामेश्वर साहू ने सीसीएल की कोलियरी प्रबंधन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

इधर इस घटना की सूचना पाकर बालूमाथ प्रखंड प्रमुख ममता देवी कोलियरी परिसर पहुंची और कोलियरी प्रबंधन से पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की।