Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : बालूमाथ-हेरहंज-पांकी एसएच-10 मुख्य मार्ग पर नवादा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो की चपेट में आने से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक की पहचान हेरहंज के डोरांग टोला निवासी गोपाल गंझू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी बालूमाथ से पांकी की ओर जा रहे तेज रफ़्तार ऑटो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो समेत चालक को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया।