Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व सिविल सर्जन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जुगनू/लातेहार

लातेहार : छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व सिविल सर्जन डॉ हरेंचन्द महतो को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने डॉ महतो को पोस्को कोर्ट मे पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया।

पूर्व सिविल सर्जन डॉ हरेनचंद्र महतो

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि पूर्व सिविल सर्जन डॉ हरेनचंद्र महतो पर दो युवतियों ने अल्ट्रासाउंड के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को और भारतीय दंड संहिता की 354A व 354B के तहत कांड संख्या 19/2022 दर्ज किया गया था।

वहीं आरोपी सिविल सर्जन की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोग भी काफी आक्रोशित थे। गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में एनएच 75 को एक घंटे के लिए जाम भी कर दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ज्ञात हो कि नामकुम में स्वास्थ्य उप निदेशक के पद पर एक दिन पहले डॉ महतो का तबादला किया गया था। लेकिन उनके कार्यभार संभालने से पहले ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।