Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

पलामू प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में पलामू को हराकर लातेहार चैंपियन

लातेहार : पलामू प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालिका एवम अंडर 17 बालक कैटगरी में मैच खेला गया। जिसमें लातेहार चैंपियन रहा। लातेहार की टीम ने दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले में पलामू को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-14 का फाइनल मैच लातेहार और पलामू के बीच खेला गया। जिसमें लातेहार की टीम ने पलामू को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

बालिका वर्ग अंडर-17 का फ़ाइनल मैच लातेहार और पलामू के बीच खेला गया। जिसमें लातेहार की टीम ने पलामू को 6-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बालक वर्ग अंडर-17 का फाइनल मैच भी लातेहार और पलामू के बीच खेला गया। जिसमें लातेहार की टीम ने पलामू को 5-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

मुख्य अतिथि आयुक्त पलामू प्रमंडल जटा शंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया गया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।