Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

हटाये जायेंगे सत्ता परिवर्तन की साजिश में शामिल सरकार के दो मंत्री, कांग्रेस ने दी हरी झंडी

रांची : झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से शामिल कम से कम दो मंत्रियों को 15 अगस्त से पहले हटा दिया जाएगा। इन दोनों मंत्रियों पर सत्ता परिवर्तन की चल रही कवायद के सूत्रधार होने का आरोप है, लेकिन पार्टी और सरकार राजनीतिक कारणों से कोई कार्रवाई करने से बच रही है।

यही कारण है कि हाल के दिनों में इन मंत्रियों के विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल के आधार पर इन मंत्रियों की खबरों को लिया जाएगा। तबादलों में भारी कमाई की शिकायतें विधायकों के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच चुकी हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मंत्रियों और विधायकों की पैरवी नहीं सुने जाने की बात भी नेता लगातार बोल रहे हैं। दोनों मंत्रियों के नाम चर्चा में सबके सामने आने लगे हैं, लेकिन जबतक बदलाव नहीं हो, सभी ने चुप्पी साध रखी है। माना जा रहा है कि 7 अगस्त के आसपास ही कार्रवाई हो जाएगी, लेकिन अगर देर भी हुई 15 अगस्त तक इसकी अंतिम सीमा होगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जिन दो मंत्रियों को बदले जाने की बात कही जा रही है उसके लिए कांग्रेस आलाकमान से भी हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के विभाग भी बदल सकते हैं। इनके बदले युवा चेहरों को मौका मिलेगा। इस फेरबदल में झामुमो से एक मंत्री और बनाए जाने की चर्चा है। बहरहाल, सभी को मुख्यमंत्री के निर्णय का इंतजार है।