Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर रोक, तीन महीने की जेल या 10 हजार रुपये जुर्माना

रांची : झारखंड उत्पाद संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को सत्र के समापन से पहले गुरुवार को झारखंड विधानसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस बिल में दंड और जुर्माने से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों से दस हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा तीन महीने सजा का भी प्रावधान किया गया है।

उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा संशोधित प्रस्ताव में विभिन्न स्तरों पर अनियमितताओं पर दंड और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। नए नियमों के मुताबिक सड़क पर शराब पीने वालों से न सिर्फ जुर्माना वसूल किया जाएगा, बल्कि उन्हें तीन साल तक की कैद का भी प्रावधान किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पहली बार, अधिकारियों को मामूली अपराधों के मामलों में जुर्माना माफ करने का अधिकार दिया गया है। विधेयक पर चर्चा के दौरान विधायक विनोद कुमार सिंह और लम्बोदर महतो के संशोधन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने प्रस्तावित संशोधन को पेश करते हुए प्रवर समिति को यह निर्देश देने की मांग की कि वह विधेयक को 30 दिनों के भीतर प्रवर समिति को भेजकर इसकी रिपोर्ट दे।