Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए लातेहार जिले के दो विद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

विश्व हैंड वाश दिवस पर पीएम करेंगे सम्मानित

लातेहार : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए लातेहार जिले से 2 विद्यालयों का चयन किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के द्वारा जिले के 2 विद्यालय बरवाडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरीलोंग एवं चंदवा प्रखंड के मध्य विद्यालय चंदवा को अनुशंसित किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस बाबत जानकारी देते हुए एडीपीओ अनूप एम केरकेट्टा ने बताया कि लातेहार जिले के 36 विद्यालयों जिला स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया। साथ ही राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 8 विद्यालयों का चयन किया गया।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव निर्मल कुमार झा के द्वारा उक्त विद्यालयों का निरीक्षण करने के उपरांत राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर 26 विद्यालयों की सूची में लातेहार के 2 विद्यालयों का नाम शामिल किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

झारखंड शिक्षा परियोजना एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में भारत सरकार के द्वारा विद्यालयों की ग्रेडिंग में भी काफी सुधार हुआ है।

स्वच्छता कार्यक्रम के डीपीएम संजीत कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के बाद केंद्रीय टीम का लातेहार से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यालयों में आगमन होने वाला है। उन्होंने बताया कि 2020-21 लातेहार जिले से 9 विद्यालयों को फाइव स्टार रेटिंग में शामिल किया गया था।

जबकि उपायुक्त महोदय के निर्देशन में चलाए जा विद्यालय स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम में भारत सरकार के द्वारा 2021-22 के लिए 173 विद्यालयों का फाइव स्टार ग्रेडिंग प्राप्त हुआ है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यालयों को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मे राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यालयों ने तैयारी शुरू कर दी है।