Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड कैबिनेट में फेरबदल, कांग्रेस के लिए नयी मुसीबत, फूट पड़ने की आशंका बढ़ी

रांची : कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। कैश स्कैंडल में पार्टी के तीन विधायक फिलहाल जेल में हैं। पार्टी के प्रभारी पहले ही कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में फेरबदल के संकेत दे चुके हैं। अब जबकि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी समाप्त हो गया है, इस दिशा में भी मामला आगे बढ़ेगा। हालांकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तमाम शिकायतें दूर होने की चर्चा है, लेकिन मंत्री पद बदलने के बाद भी पार्टी में फूट पड़ने की आशंका है।

पार्टी कांग्रेस कोटे से चार में से दो या तीन मंत्रियों को बदलने का मन बना रही है। ऐसे में उनकी जगह दो-तीन विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा। वे विधायक जो मंत्री नहीं बन पाएंगे या जिन्हें मंत्री पद से हटना होगा, वे विरोध का झंडा खड़ा कर सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के नौ से 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं, पार्टी को कई अन्य विधायकों के भी कैश कांड में शामिल होने की आंतरिक जानकारी मिली है।

ऐसे में पार्टी की रिपोर्ट के मुताबिक जो विधायक न तो क्रॉस वोटिंग में शामिल थे और न ही कैश स्कैंडल में शामिल थे, उन्हें पार्टी के साथ खड़े होने के लिए मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी उन्हें शॉर्टलिस्ट कर रही है। दोनों में शामिल विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि ऐसे विधायक क्रॉस वोटिंग और कैश स्कैंडल में शामिल होने से भी इनकार कर रहे हैं।

कैश कांड में जेल में बंद तीन विधायकों के बयान से दूसरे विधायकों का भविष्य तय होगा, वहीं अगर सरकार विधायकों को किसी न किसी रूप में मंत्री बनाएगी तो अन्य विधायकों में रोष होगा और बंटवारे की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में पार्टी मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है।