Breaking :
||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
Thursday, May 2, 2024
बालूमाथलातेहार

गणेशपुर में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, चीख-पुकार ने किया माहौल गमगीन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में एक साथ पति पत्नी की अर्थी उठने से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

मालूम हो कि बालूमाथ चतरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के पास ट्रक और स्कूटी की सीधी टक्कर में थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम निवासी दशरथ सिंह एवं उनकी पत्नी शकुंतला देवी की दर्दनाक मौत हो गई थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दुर्घटना में दशरथ सिंह की पत्नी शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लेकिन उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस कारण गणेशपुर ग्राम में पति पत्नी की अर्थी एक साथ उठी। इस दौरान चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया।

दशरथ सिंह की चार पुत्रियां हैं। जिसमें 2 पुत्रियो के विवाह की बातचीत चल रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। माता-पिता के आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उनके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे रह रह कर बेसुध हो जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर इस घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मृतक परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधते हुए संयम से काम लेने की अपील की। पति-पत्नी की अंतिम यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष मुख्य रूप से मौजूद रहे।