Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार : खेत में धान बो रहे किसान पर गिरी बिजली, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

जिला प्रशासन से तत्काल मदद की अपील

लातेहार : सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के होसीर गांव के गोरीखांड़ टोला में धानरोपणी कर रहे पति-पत्नी की बिजली गिरने से मौत हो गयी।

मृतक पति-पत्नी की पहचान होसीर गांव निवासी जगलाल उरांव और सविता देवी के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों गोरीखांड़ टोला स्थित अपने खेत में धानरोपणी का काम कर रहे थे। इसी बीच गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में पति-पत्नी दोनों आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। एक छह साल का है जबकि दूसरा नौ साल का है। घर में कोई सदस्य नहीं है जो इन्हें अस्पताल ले जा सके।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाती तो उन्हें अस्पताल ले जाया जाता। ताकि उनका पोस्टमॉर्टम समय से हो सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है।

ग्रामीणों ने अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग की है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव खेत में ही पड़े थे।