Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार: KIDZEE प्री स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन, कृष्ण-राधा के वेश में बच्चों ने मन मोहा

लातेहार : जिला मुख्यालय के गायत्री नगर स्थित किड्जी प्री में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर कृष्ण और राधा के रूप में स्कूल पहुंचे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए किड्जी सेंटर हेड नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। श्री कृष्ण की नटखट लीलाओं को याद करके हमें उनकी नटखटता को नज़र अंदाज करना चाहिए और हमेशा श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म के अनुसार आचरण करना चाहिए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर पर बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित विभिन्न झांकियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही माता-पिता द्वारा श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी हस्त निर्मित कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

मौके पर शिक्षिका पूजा कुमारी, शालिनी सिंह, प्रियंका प्रियदर्शी, अटेंडेंट सुचिता, सुमिता, गार्ड प्रिया, मेड सुमित्रा समेत कई अभिभावक उपस्थित थे।