Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहार

लातेहार: रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, मामला दर्ज

लातेहार : बरकाकाना-बरवाडीह रेलवे खंड के मननचोटाग रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान मननचोटाग गांव निवासी रामू उरांव (31) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी अनीता देवी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें एक लड़की समेत तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महिला ने बताया है कि उसके पति का इसी गांव की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की के भाई ने पहले भी कई बार पति को जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार की शाम उसका पति घर से निकला था। लेकिन रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाशी ली गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके पति का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा है। उसके सिर पर कई जगह धारदार हथियार से प्रहार के निशान भी मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अनीता देवी ने अपने पति की हत्या कर शव छिपाने के आरोप में प्रेमिका, उसके भाई सुरेश उरांव और संकेंद्र उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।