Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बंद होटल में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर पंचायत के हरखा नदी के पास शुक्रवार सुबह एक नाबालिग ने बंद होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरखा गांव निवासी पप्पू राम के 17 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे हरखा नदी के पास लातेहार स्थित अपने नए घर से गया था। कुछ देर बाद गांव का ही एक युवक रीति कुमार वहां पहुंचा।

इसके बाद दोनों ने काफी देर तक बात की। इसी बीच रिति कुमार पानी पीने के लिए कुछ दूर चला गया। पानी पीकर लौटे तो देखा कि होटल का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो रिति ने उसे फोन किया। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रीति दहशत में वापस गांव आया और लोगों को इसकी जानकारी दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर होटल के एस्बेस्टस की छत तोड़ दी और कमरे में घुस गए। वहां अंकुर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद इसकी जानकारी उनके परिवार वालों को दी गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।