Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

कोलकाता से गया पिंडदान करने जा रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 30 यात्री घायल

हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित गोरहर गांव में जीटी रोड पर दो वाहनों की भिड़ंत में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर हैं। गंभीर लोगों में आठ की हालत चिंताजनक बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बंगाल से आ रही लोकनाथ नामक टूरिस्ट बस (डब्लूबी 33 डी 8555) ने अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

हादसे में बस चालक ग्राम निश्चितपुर थाना खंडकोप पूर्वी वर्धमान निवासी अस्दुल मुल्ला (52 वर्ष) पिता एकरामुल मुल्ला तथा उपचालक ग्राम रसूलपुर थाना पार्थो साहब बांकुरा निवासी नूर जमाल (46 वर्ष) पिता अबू बकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार ग्राम वृंदावन भूपति नगर पूर्वी मेदिनीपुर निवासी गुरुपदों मंडल (55 वर्ष) पिता गोविंदो मंडल की मौत बरकट्ठा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हादसे में बस पर सवार 30 लोग घायल हो गए। जिसमें 8 लोगों को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। बस पर सवार लोगों ने बताया कि सभी लोग पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से पिंडदान करने के लिए गया बिहार जा रहे थे।

इसी बीच गोरहर पुल के निकट सड़क में गड्ढे के कारण अगले वाहन के ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार से जा रही बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल में बस पर सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। गोरहर पुलिस ने मृत तीनों व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है।