Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

दिल्ली हाईकोर्ट से शिबू सोरेन को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकपाल की कार्यवाही पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के खिलाफ शुरू की गई लोकपाल कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

लोकपाल ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर कार्यवाही शुरू की थी। लोकपाल की कार्यवाही के खिलाफ शिबू सोरेन ने याचिका दायर की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।

आपको बता दें कि झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकपाल ने कार्यवाही शुरू की। लोकपाल में 5 अगस्त 2020 को झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के लिए शिकायत दर्ज की गई थी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत में कहा गया है कि शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों ने कोयला मंत्री पद पर रहते हुए अपार संपत्ति अर्जित की थी। यह संपत्ति झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों में है। करीब तीन दर्जन अचल संपत्तियों की सूची लोकपाल को सौंपी गई।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि शिबू सोरेन के परिवार ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर कई व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां हासिल की हैं। शिबू सोरेन पर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में शिबू सोरेन को बड़ी राहत देते हुए लोकपाल की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।