Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

नशे में धुत पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से किया घायल, फरार

अख्तर/बेतला

लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला रोड स्थित कुटमु गांव में शराब के नशे में पति राजदुलार भुईया ने पत्नी मालो देवी को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि शराब के नशे पति राजदुलार भुईया व पत्नी मालो देवी के बीच घरेलू समस्या को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक पति राजदुलार भुईया ने घर में रखे कुल्हाडी से पत्नी मालो देवी पर हमला कर दिया।

घायल मालो देवी, फोटो-शशि शेखर

इस हादसे में मालो देवी पुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके बाद पति राजदुलार भुईया पत्नी को घायलावस्था में छोड कर फरार हो गया। बाद में हंगामा सुनकर आस पास के लोगइकट्ठा हुए। जब लोगों ने उसके घर में देखा तो मालो देवी बेहोसी की हालत में पडी हुई थी।

जिसके बाद ग्रामीणो ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर तत्काल कुटमू गांव पहुचने की सूचना दी। एम्बुलेंस के पहुँचाने पर ग्रामीणों ने मालो देवी को बरवाडीह समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां महिला मालो देवी का इलाज जारी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस मामले में बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा की घटना की सूचना मिली हुई है। जांच कर कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जाएगा।