Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

शर्मनाक: पुलिस कर्मी पर जानवर से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने की मारपीट, आरोपी जवान निलंबित

गढ़वा : रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में स्थापित पिकेट सिपाही जगदीश राम जब पशुओं के साथ दुष्कर्म करते पकड़ा गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसे बांधकर पीटा। वहीं घटना के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को निलंबित कर देवघर मुख्यालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय में स्थापित अस्थाई पिकेट का सैट जगदीश शराब के नशे में गांव के हरवाही टोला गया था। जहां ग्रामीणों ने पशु से दुष्कर्म करते एक घर में पकड़ लिया। इस अमानवीय कृत्य से नाराज ग्रामीणों ने उसे बांधकर पीटा।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं, सूचना के बाद पिकेट के अन्य जवानों ने किसी तरह उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और ले गए। इधर, घटना की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों को दी। इसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने उक्त जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही तत्काल पूरी कंपनी को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पिकेट के जवान अक्सर रात में बेवजह गांव में घूमते रहते हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों की बात सुनकर थाना प्रभारी मंटू कुमार शर्मा ने उक्त जवान के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। पूरी कंपनी को तुरंत ट्रांसफर करने और जल्द ही पिकेट का ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया।