Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
झारखंडरांची

भाजपा के मिशन 2024 पर प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश पदाधिकारियों की लगायी क्लास

रांची : झारखंड दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महासचिव कर्मवीर के अलावा पार्टी विधायक और सांसद मौजूद थे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस बैठक में संगठन की ताकत को लेकर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा 2024 के मिशन को लेकर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वे पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर रांची आए हैं।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में करीब तीन घंटे तक नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में नए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने संगठन की मजबूती के बारे में परिचय कराने के बहाने पदाधिकारियों से खुलकर चर्चा की। इस दौरान नए प्रदेश प्रभारी को नेताओं द्वारा झारखंड की वर्तमान राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति से अवगत कराया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बैठक में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड में भाजपा कमजोर नहीं है। अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी बनाएगी। उन्होंने राज्य पदाधिकारियों और संगठन मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत का लक्ष्य है। 27 सितंबर को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष आयोजित बैठक में उन्हें झारखंड की सांगठनिक स्थिति की जानकारी दी जाएग।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अगर यह सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है, तो पार्टी राज्य के 80 प्रतिशत लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेगी। झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पांच दिवसीय दौरे पर आए लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार शाम रांची से रवाना होंगे।