Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
गारूलातेहार

खबर का असर: मनरेगा योजना स्थल पर जेसीबी मशीन चलाने संबंधी खबर के बाद प्रखंड प्रशासन रेस, हुई जांच

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू में The News Sense की खबर का बड़ा असर हुआ है। The News Sense ने कल यानी रविवार को गारू प्रखंड के कारवाई गांव में मनरेगा के तहत संचालित वीर शहीद पोटो खेल विकास मैदान के योजना स्थल पर रात्रि में जेसीबी और सुबह ट्रैक्टर चलाने से सम्बंधित ख़बर चलाया था। जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की बारीकी से जांच की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जांच करने पहुचे टीम में बीडीओ के अलावे मनरेगा से जुड़े तमाम पदाधिकारी भी बीडीओ प्रताप टोप्पो के साथ योजना स्थल पर मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच करायी।

जांच के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो ने कहा यह योजना बंद हो चुकी है। इसमे जेसीबी से कार्य करने का कोई मतलब नही है। उन्होंने कहा जांच में यह बातें सामने आई है कि योजना स्थल पर जेसीबी ट्रैक्टर चलाया गया है। लेकिन इसमे मनरेगा की कोई भूमिका नही है।

उन्होंने कहा स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। लिहाज़ा ग्रामीणों की आपसी सहमति से जेसीबी मशीन के माध्यम से खेल मैदान की साफ-सफाई की गयी है। उन्होंने कहा जोरदार बारिश के कारण खेल मैदान के किनारे की मिट्टी बह गई थी। जिसे जेसीबी मशीन के सहारे भरा गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा मनरेगा योजना में किसी भी परिस्थिति में अगर जेसीबी मशीन का उपयोग किया जाता है तो ऐसे लोगो पर निश्चित रूप से कानूनी कारवाई की जाएगी।

इस दौरान गारू जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, गारू प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन खलीफ़ा, सदस्य पवन कश्यप, बीपीओ प्रिंस कुमार, जेई निर्मल कुमार मोदी, सहायक अभियंता सुधीर कुमार रवि, रोजगार सेवक कमलेश सिंह, पंचायत सेवक सतेंद्र प्रसाद सिंह, मुखिया सुनेश्वर सिंह समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।