Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
गारूलातेहार

राशन वितरण में गड़बड़ी मामले पर एमओ ने लिया संज्ञान, हुई जांच

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत कारवाई गांव में संचालित जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ था। इस संबंध में कार्डधारी तुनिया देवी समेत अन्य लोगों ने नरेगा सहायता केंद्र में इसकी लिखित शिकायत कर जांच की मांग की थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बाद में यह खबर कुछ अखबारों में भी प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद गारू के प्रभारी एमओ शंभु राम ने तत्काल संज्ञान लेकर इसकी जांच करने कारवाई गांव पहुँचे। जहाँ जन वितरण प्रणाली के संचालक शंभु बैठा के आलावे दर्जनों कार्ड धारी मौजूद थे।

एमओ शम्भू राम ने इस पूरे मामले की कड़ी दर कड़ी जांच की, जिसके बाद एमओ ने राशन दुकानदार शंभु बैठा को कड़ी फटकार लगायी और राशन का वितरण नियमानुसार और तय माप दंड के हिसाब से करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें :- हाइवा व ट्रक की भीषण टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत, मृतकों की हुई पहचान

जांच में यह मामला सामने आया है कि कार्डधारी तुनिया देवी का राशन उसका पुत्र उठा रहा था। तुनिया देवी कुछ समय से गांव में नही थी। लिहाज़ा डीलर के द्वारा पर्ची के माध्यम से राशन दिया जा रहा था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एमओ शम्भू राम ने कहा इसके बाद भी अगर कार्डधारियों को राशन से संबंधित कोई समस्या होती है तो तत्काल इसपर संज्ञान लेकर संबंधित डीलर पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने डीलर शंभु बैठा को आगे से ग्राम समिति के नेतृत्व में राशन वितरण करने का निर्देश दिया है। मौके पर सहायक गोदाम प्रबंधक संतोष कुजुर समेत सैकड़ों कार्डधारी मौजूद थे।