Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बहू ने शराब पीने से किया मना तो सास ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बहु द्वारा शराब पीने से मना किये जाने के बाद एक सास ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। मामला बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलसु पंचायत अंतर्गत हिसरी ग्राम की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना जर्मन उरांव की पत्नी हीरामणि देवी के साथ हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों द्वारा लाया गया। जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया।

इसे भी पढ़ें :- भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह 25 अक्टूबर को बालूमाथ में

मिली जानकारी के अनुसार हीरामणि देवी कुछ दिनो से शराब का अत्यधिक सेवन कर रही थी जिस बात को लेकर बहू ने उसे फटकार लगायी। जिसके आवेश में आकर उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।