Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
गारूलातेहार

भाजपा नेता पर महिला को धक्का मारकर भागने का आरोप, मामले की पुलिस में शिकायत

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू थाना क्षेत्र के अरमु मोड़ के पास भाजपा नेता पर एक महिला को धक्का मारकर फरार होने से संबंधित लिखित शिकायत घायल महिला ने गारू थाना को लिखित आवेदन के माध्यम से की है।

आवेदन के माध्यम से छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचला गांव निवासी सत रोहन सिंह ने बताया है कि उसकी पत्नी तेतरी देवी किसी कार्य से गारू गयी हुई थीं। जहां वह अरमु मोड़ में कुछ सामान की खरीदारी कर रही है। तभी अचानक एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला के बाह में गंभीर चोट आई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वाहन चालक टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर गारू की तरफ निकल गया। स्थानीय लोगो से पूछताछ के बाद वाहन चालक की पहचान गारू के मंडल अध्यक्ष दूधेश्वर सिंह के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल महिला के पति ने मामले को लेकर गारू थाना में लिखित शिकायत कर घायल महिला के समुचित इलाज की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में भाजपा नेता दुधेश्वर सिंह भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज गारू रेफरल अस्पताल में किया गया है।