Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
खेलझारखंडरांचीराष्ट्रीय

37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ में झारखंड की सुप्रिती ने जीता कांस्य

खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकान्त पाठक समेत कई ने दी बधाई

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 11 से 15 नवंबर तक असम के साई एथलेटिक्स स्टेडियम, गोहाटी में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुमला झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय एथलीट सुप्रिती कच्छप ने पहले दिन बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन 17:05.64 सेकेंड का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता।

झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सी. डी. सिंह ने बताया कि एथलीट सुप्रिती कच्छप के उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सी. ई. ओ .एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, कोच आशू भाटिया, टीम मैनेजर शैलेश शर्मा योगेश यादव प्रभात रंजन तिवारी, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय त्रिपाठी,सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, रणवीर सिंह, अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह, प्रिया भारती, राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।