Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में गिरा, दबने से दो युवकों की मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा गांव के ठूठा बर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उसपर सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। रविवार की सुबह मौके पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गये। घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मरंगलोइया पंचायत के बारा गांव निवासी बनर्जी उरांव और सिरम गांव निवासी प्रदीप उरांव शामिल हैं। दोनों बालूमाथ से ट्रैक्टर की सर्विस कराकर पंडरिया गांव लौट रहे थे। इसी बीच मुरपा गांव के ठूठा बर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गये, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालूमाथ से हाइड्रा मंगवाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर पंडरिया गांव निवासी अनिल यादव का है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।