Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: कुख्यात गैंगेस्टर अमन साहू के गुर्गों ने JMM नेता को दी जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार, एक लातेहार का

पलामू : अमन साहू के दो गुर्गों ने मेदिनीनगर के रेड़मा चौक स्थित गंगा अस्पताल के अध्यक्ष सह जेएमएम नेता संजीव कुमार तिवारी को जान से मारने की धमकी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि सोमवार की रात अमन साहू के दो गुर्गे गंगा अस्पताल पहुंचे और जेएमएम नेता श्री तिवारी के ड्राइवर से दादा (अमन साहू) से बात करने को कहा। इसी बात को लेकर आरोपित व चालक दोनों में कहासुनी व हाथापाई हो गयी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उस समय जेएमएम नेता श्री तिवारी अपने कक्ष में बैठे थे। आवाज सुनकर वह अस्पताल से बाहर आये और मामले की जानकारी लेने की कोशिश की। दोनों आरोपी उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए संजीव कुमार तिवारी को दादा से बात कराने को कहा।

जेएमएम नेता श्री तिवारी के अनुसार दोनों आरोपी उन्हें पहचान नहीं पाये और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान आरोपियों ने कमर से हथियार निकालने का प्रयास किया। इसके बाद जेएमएम नेता श्री तिवारी वहां से चले गए और घटना की जानकारी शहर थाना प्रभारी व टीओपी-2 के प्रभारी को दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम फोर्स के साथ गंगा अस्पताल पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपित धमकाते हुए चले गये। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और उसी के आधार पर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में संजीव तिवारी ने मंगलवार सुबह नगर थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।

पलामू एसपी चंदन सिन्हा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लातेहार के चंदनडीह निवासी विपुल कुमार पांडेय, जो वर्तमान में शहर के गायत्री मंदिर के पास किराये के मकान में रहता है और गढ़वा, उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव निवासी धीरज कुमार शर्मा जो वर्तमान में बैरिया में रहता है शामिल है।