Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: प्रेम प्रसंग में विवाहिता ने लगायी फां*सी, प्रेमी से अनबन की आशंका

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (30 वर्ष) ने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलाने पर रात में ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ा। जबतक दरवाजा तोड़कर ग्रामीण घर के अंदर जाते तबतक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने एसआई राजकुमार तिग्गा, एएसआई इंद्रजीत पासवान को दल बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात उक्त युवक ने मुन्नी देवी के साथ मारपीट भी किया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने घर का दरबाजा बंद कर नायलॉन की रस्सी को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गयी। उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक परिजनों ने एफआईआर दर्ज नहीं करायी है। मृतका का पति सूरत गुजरात कमाने गया है। मृतका अपने पीछे नाबालिग एक पुत्र और तीन छोड़ गयी। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि एफआईआर होने और पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल करेगी।