Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: राजधानी में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं, ब्रेथ एनालाइजर से हो रही जांच

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जुर्माना, वाहन होंगे सीज

रांची: रांची में अब शराब पीकर वाहन चलाने वाले सुरक्षित नहीं हैं। क्रिसमस और नये साल के मौके पर पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार देर रात कुल 143 वाहनों की चेकिंग की गयी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उन पर जुर्माना लगाया गया। कुछ वाहन चालक पुलिस से उलझ गये। इस पर मेडिकल जांच के बाद उनके वाहनों को सीज कर दिया गया। वाहन मालिकों को अब अपने वाहनों को कोर्ट से छुड़वाना होगा।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची के चारों ट्रैफिक थानों की ओर से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इनमें से 29 लोगों की लालपुर में जांच की गयी। इसमें चार पॉजिटिव मिले। जबकि चुटिया क्षेत्र में 45 लोगों की जांच में एक और गोंदा क्षेत्र में 45 लोगों की जांच में एक पॉजिटिव तथा जगरनाथपुर क्षेत्र में 24 लोगों की जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। इस दौरान छह चालक पॉजिटिव पाये गये।

एसएसपी ने बताया कि नया साल आने वाला है। शराब के नशे में वाहन चालक अक्सर वाहन से नियंत्रण खो देते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार पैदल राहगीर भी सड़क पर गिर जाते हैं। इसी को देखते हुए यह सख्ती बरती गयी है। यातायात में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सख्ती से अगले 50 दिन तक लगातार अभियान चलाने का आदेश दिया गया है ताकि लोग शराब पीकर वाहन न चलायें।