Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका बालक मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर 10 कंप्यूटर समेत अन्य सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर 10 कंप्यूटर समेत एक प्रिंटर की चोरी कर ली। मामला तब प्रकाश में आया जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोमवार की सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंचे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ था और एक भी कंप्यूटर रूम में नहीं था।प्रधानाध्यपक ने घटना की सूचना थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को दी।

घटना की जानकारी मिलते एसआई राजकुमार तिग्गा, एएसआई परमानंद सिंह, इंद्रजीत पासवान समेत पुलिस बल के जवान को घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। चोरी के मामले में प्रधानाध्यापक बैजनाथ राम ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया।

मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में गहनता से जांच की जा रही है। बहुत जल्द कंप्यूटर चोरी में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू पर तहकीकात कर रही है।