Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

भाजपा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड बेचने का लगाया आरोप, कहा- झूठ, लूट और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पूरे हुए तीन साल

गोपी कुमार सिंह/रुपेश कुमार अग्रवाल

लातेहार : एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल की उपलब्धियां जनता को गिनवाने का काम कर रहे है तो वही दूसरी तरफ भाजपा सोरेन सरकार पर लगातार हमलावर है। मंगलवार को लातेहार जिला मुख्यालय के थाना चौक स्थित होटल द ब्लिस में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह शामिल हुए।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने मीडिया के सामने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का काम किया है। उन्होंने कहा जिस तरह से बाप ने झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया था, ठीक उसी तरह हेमंत सोरेन भी झारखंड को बेचने का काम कर रहे है।

इसे भी पढ़ें :- झारखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों को आठ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश, जानिये वजह

उन्होंने कहा एक आम आदमी खुद का घर बनाने के लिए अगर एक ट्रैक्टर बालू नदी से उठाकर ले जाता है, तो उसके खिलाफ पुलिस का क्या रवैया हो सकता है, इसकी आप और हम कल्पना भी नही कर सकते है। लेकिन माफिया अगर सैकड़ों ट्रैक्टर बालू की तस्करी करते है तो उन्हें कोई रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।

KIDZEE Ad

उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाया है। उन्होंने विगत तीन वर्षों में सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताते हुए कहा कि सरकार के तीन वर्ष भ्रष्टाचार, लूट और झूठ में ही बीते हैं। अमित कुमार ने कहा यह राज्य की आम जनता का दुख है, जिसे भाजपा के लोग बया कर रहे है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: पारिवारिक विवाद में चलती ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान

उन्होंने कहा सचिवालय से लेकर सीओ ऑफिस तक जनता हर जगह त्रस्त हो रही है। राज्य में कोयला, पहाड़ एवं खनिज संपदा को लूटने-लुटवाने का दौर बे रोक-टोक जारी है। उसी तरह वनों की अवैध कटाई एवं खनिजों की अवैध खुदाई का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है।अमित कुमार हेमंत सोरेन पर एक के बाद एक कई और आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री बंशी यादव, पंकज सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।