Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: गणेशपुर उच्च विद्यालय के आईसीटी लैब का ताला तोड़कर बैटरी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के आईसीटी लैब का ताला तोड़कर चोरों ने सभी बैटरियां चुरा लीं।

जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों द्वारा लैब की बैटरी चोरी कर लिये जाने के कारण शुक्रवार को विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कंप्यूटर से संबंधित शिक्षा नहीं दी जा सकी और पढ़ने वाले छात्रों में काफी निराशा देखी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह के अनुसार चोरों ने बेल कंपनी की 6 बैटरियां चुरा ली हैं, जो विद्यालय के पूरे कंप्यूटर सिस्टम को संचालित करती थीं। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने बालूमाथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।