Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार; बालूमाथ में शारदीय नवरात्र पर गो-गोविंद कथा का होगा आयोजन, तैयारी पूरी

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा गांव में नवरात्र के पावन पर्व पर गो-गोविंद की कथा होगी। इस बार गो गोविंद और राष्ट्र को समर्पित विश्व का पहला आध्यात्मिक दोहा का आयोजन 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मुरपा में होगा।

गौ भक्त गोपाल चंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि इस बार दुर्गा पूजा में कथा व्यास पं. स्वामी मनुशमित्र जी महाराज का आगमन हो रहा है। कथावाचन से क्षेत्र में शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। उनके साथ दीदी मां प्रतिमा जी महाराज भी मौजूद रहेंगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दुर्गा पूजा समिति मुरपा के अध्यक्ष डॉ. रोहन गोप ने अपील की कि इस प्रवचन में अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक माताएं, बहनें एवं भाई आएं और गुरु के वचनों को सुनें और उसे अपने जीवन में उतारें।

इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार को आयोजन समिति की एक बैठक हुई। जिसमें दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को तन-मन-धन से सफल बनाने का निर्णय लिया।

इस बैठक मे उपाध्यक्ष मुनेशवर राम, नंदकिशोर राम, सचिव- रामदेव साव, सुभाष कुमार यादव, कोषाध्यक्ष-संतोष कुमार यादव, संयोजक- गोपाल चन्द्र यादव, त्रिवेणी सिंह यादव, जगरनाथ यादव, विनय यादव, निरजनं यादव, कौलेशवर साव समेत काफी गौ भक्त उपस्थित रहे।