Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

हैवानियत की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत, पति के भतीजों और पड़ोसियों पर आरोप

रांची : हजारीबाग के चरही में गत सात जनवरी को कुछ बदमाशों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया था। साथ ही उसका हाथ बांधकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से जली महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां वह मौत से जंग लड़ रही थी। आखिरकार 15 दिन बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पीड़िता के पिता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से रिम्स के सर्जरी वार्ड में डॉ. आरएस शर्मा की देखरेख में उनकी बेटी का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि उनकी बेटी 70 फीसदी जल चुकी है, ऐसे में उसका बचना मुश्किल है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उसकी बेटी ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि उसके पति के दो भतीजों और पड़ोसियों समेत चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसे खाट से बांधकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गौरतलब है कि घटना सात जनवरी दोपहर एक बजे की है। तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी।