Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा के डेढ़टंगवा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौत

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी में लोहा पत्थर लदे ट्रक ने पहले से खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की पहचान मोहम्मद हबीबुल्लाह के रूप में हुई है। वह जिले के बालूमाथ का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार राउलकेला से लोहा पत्थर लेकर एक ट्रक गोरखपुर जा रहा था। डेढ़ टंगवा घाटी में पूर्व से ही एक ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था। ट्रक से बचने के क्रम में असंतुलित होकर लोहा पत्थर लदे ट्रक ने ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में लोहा पत्थर लदे ट्रक के केबिन में बैठा हबीबुल्लाह दब गया। घटना की सूचना पर पहुंची चंदवा पुलिस ने गैस कटर की मदद से उसे बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल हबीबुल्लाह को इलाज के लिए चंदवा सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे रांची एक निजी अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।