Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा पुलिस ने रांची से बिहार जा रही शराब की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार

चंदवा में शराब जब्त

लातेहार : जिले के चंदवा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कठपुलिया के समीप रांची से पटना जा रही शराब की खेप पकड़ी है। शराब को ऑटो में गुप्त स्थान बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से इस कार्य में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ऑटो में रखी 410 बोतल शराब बरामद की गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चंदवा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के बुढ़मू से ऑटो में लादकर शराब की खेप पटना ले जाई जा रही है। इस सूचना पर कठपुलिया के पास वाहन चेकिंग की गयी।

इसे भी पढ़ें :- JOB: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के 12 पदों पर भर्ती, 25 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोका गया, जब उसकी तलाशी ली गयी तो कुल 410 बोतल शराब बरामद हुई। जिसमें ओल्ड मोंक XXX रम और नाइट गर्ल व्हिस्की शामिल हैं। शराब को ऑटो में गुप्त जगह बनाकर छिपाया गया था। इस दौरान ऑटो चालक व उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें मोईन अंसारी व हलीम अंसारी (दोनों कांके रोड, रांची) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: हेरहंज पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, दो जानवरों का किया शिकार, एक की मौत, एक घायल

इस छापेमारी अभियान में पुलिस सब इंस्पेक्टर नारायण यादव, जमील अंसारी और सैट के सशस्त्र बल शामिल थे।

चंदवा में शराब जब्त