Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, छह लोग झुलसे, लाखों का नुकसान

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड के कोपे पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव में मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे बरवाडीह निवासी महेश्वर उरांव के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी। जिससे महेश्वर उरांव का घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। हालांकि आग लगने की सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर व उसमें रखे सामान जलकर खाक हो गये थे। वहीं आग बुझाने के दौरान छह ग्रामीण झुलसकर घायल हो गये।

घायलों में नागेश्वर उरांव (35), सुनेश्वर उरांव (30), अखिलेश उरांव (35), प्रेम उरांव (15), मदन उरांव (19), व जय राम राम (38) शामिल हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घर मालिक महेश्वर उरांव की पत्नी फूलों देवी ने बताया कि घर में भारत कंपनी का गैस सिलेंडर था, जो उज्ज्वला योजना के तहत मिला था। गैस सिलेंडर रात करीब 11:00 बजे अचानक फट गया जिससे घर में आग लग गयी। पूरा परिवार किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले लेकिन घर में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़ा, जेवरात, राजस्व कागज व लड़की की शादी के लिए रखे एक लाख रुपये नगद जल गये।

इस अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

इधर, मुखिया विनिता देवी द्वारा पीड़ित परिवार को खाने के लिए अनाज मुहैया कराया गया है। मुखिया विनिता देवी ने कहा की अगलगी की घटना का शिकार हुए परिवार को हर संभव मदद किया जायेगा। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान गुलाम हुसैन एवं नागेंद्र उरांव ने जिला प्रशासन से समुचित मुआवजे की मांग की है।