Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार को एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के बानालात ग्राम निवासी विनोद भुईया की पत्नी फुलवा देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल महिला को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने फुलवा देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके आवेश में आकर पत्नी फुलवा देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल फुलवा देवी की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।