Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गया जेल

लातेहार : चंदवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर गांव की एक पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी कि लोहरदगा जिले के आइन गांव निवासी रूपेश उरांव ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया है।

इस मामले में नगर की रहने वाली पीड़िता की शिकायत के आधार पर चंदवा थाने में कांड संख्या 29/2023 दिनांक 02/02/2023 धारा 376(2)(N) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच शुरू की गयी।

उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में मामले के आरोपी रूपेश उरांव ग्राम आइन लोहरदगा को उसके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस छापामारी में एसआई जमील अंसारी, एसआई नारायण यादव के साथ महिला और पुरुष बल शामिल थे।