Sunday, April 20, 2025
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्टोन चिप्स लदे दो वाहन जब्त

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार दास को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में यादव ढाबा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चेकिंग अभियान के दौरान स्टोन चिप्स लदे दो वाहन, जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर26 जीए 1525 एवं जेएच 03-5745 को रोका गया। पुलिस द्वारा चालक से स्टोन चिप्स परिवहन से सम्बंधित कागजात की मांग की गयी। लेकिन चालक ने जो कागजात दिखाये उसमें तारीख गलत थी। जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया और इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को दी गयी।

बताया जाता है कि ये स्टोन चिप्स पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से चतरा जिले के टंडवा थाना स्थित एनटीपीसी कंपनी में ले जाये जा रहे थे।