Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के नये DGP बने IPS अजय कुमार सिंह, अधिसूचना जारी

रांची : झारखंड का नया डीजीपी अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। वो 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अजय कुमार सिंह के डीजीपी बनाए जाने की घोषणा के साथ ही 11 फरवरी को नीरज सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद से चल रही तमाम अटकलें खत्म हो गयीं हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

अजय कुमार सिंह 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो इससे पहले पुलिस हाउसिंग एमडी और एंटी करप्शन ब्यूरो में डीजी थे। उन्होंने राज्य में एडीजीपी रैंक पर कई विभागों में सेवा दी है। वो सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में सेवा दे चुके हैं। वो हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि यूपीएससी ने सरकार को तीन नाम भेजे थे, जो थे अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह और अनिल पाल्टा। जिसमें से सरकार ने अजय कुमार सिंह को चुना है।

new DGP of Jharkhand