Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या, सनसनी

रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा बस्ती पेट्रोल पंप के समीप बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बितका बाउरी पेट्रोल पंप के पास बैठे थी। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंच गये। उन्होंने सबसे पहले बितका बाउरी पर गोली चलायी। जिससे वह जमीन पर गिर गये। इसके बाद अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक बितका को आठ गोलियां मारी गयीं हैं। घायल बितका बाउरी को राजस्थानी ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य नेता अस्पताल पहुंचे। विधायक ने कहा कि यह पुलिस की नाकामी है कि अपराधी सरेआम एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर रहे हैं। विधायक ने रामगढ़ पुलिस से इस मामले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि हत्या