Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: तमिलनाडु में फंसे मजदूर के पिता ने लगायी जान बचाने की गुहार, रोते-रोते सौंपा ज्ञापन

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय से सटे मनिका के बजरमरी गांव निवासी सुरेंद्र रजक ने तमिलनाडु में फंसे अपने पुत्र की जान बचाने की गुहार उपायुक्त से लगाई है।उसने पुत्र की जान बचाने के लिए उपायुक्त के नाम जिप सदस्य को ज्ञापन भी सौंपा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुरेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र श्रवण कुमार रजक 19 वर्ष नवंबर 2022 में तमिलनाडु के कॉगियन जिला त्रिपुर में एम पी एम कंपनी में सिलाई और प्रेस का काम करने गया है। उसने बताया कि उसका बेटा प्रतिदिन जान बचाने के लिए फोन करता है और कहता है कि हम को किसी तरह से बुलवा लो नहीं तो यहां हमें जान से मार डालेंगे।

सुरेंद्र उपायुक्त के नाम आवेदन लेकर जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह के कार्यालय में पहुंचा और अपने बेटे की जान बचाने की गुहार भी लगायी। सुरेंद्र ने बताया कि उसके बेटे को अगर नहीं बुलाया गया तो वहां के लोग उसे जान से मार डालेंगे। उक्त संबंध में जिप सदस्य ने कहा कि उपायुक्त से बात हुई है उपायुक्त के नाम आवेदन को भेजा जा रहा है। प्रशासन इस पर संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी जायेगी।

इस संबंध में डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि मजदूर के मामले प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। सरकार से मजदूर को लाने की प्रक्रिया पर बात की जा रही है। मौके पर अनेक लोग उपस्थित थे।