Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को डीसी व एसपी ने दी चेतावनी

Latehar Latest News Today

भक्तिभाव व आपसी सौहार्द के साथ मनायें दुर्गापूजा : डीसी लातेहार

लातेहार : आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अगर कोई शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जायें।

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सभी थाने तैयारियों के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा सभी पूजा पंडाल समिति के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह के भड़काऊ या अश्लील गाने का इस्तेमाल नहीं किया जाये।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि आगामी त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। अगर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाई गयी तो उस पर कार्रवाई की जायेगी। साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या होने पर सीधे पुलिस को सूचित करें। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने पूजा पंडाल में सीसीटीवी और लाइट की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार शेखर कुमार, जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरि शंकर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी,  गणमान्य व्यक्तियों समेत अन्य उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today