Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: रेप पीड़िता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के एक महिला को दुष्कर्म व मारपीट की घटना के बाद इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए।

इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि महिला की बेटी ने गांव के ही चंपू उरांव पर 18 अगस्त 2022 को लातेहार थाने में दुष्कर्म व हत्या की नियत से मारपीट करने का आवेदन दिया था।

दिए गए आवेदन में महिला की बेटी ने बताया है कि मेरी मां मेरी बहन के छह साल के बेटे के साथ सोई थी। इसी बीच रात के तीन बजे गांव के चंपू उरांव ने मेरी मां के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद मेरी बहन का बेटा रात को घर से निकला और गांव वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद गांव वालों ने पहुंचकर देखा कि मेरी मां अर्धनग्न अवस्था में बेहोश पड़ी है। गांव वालों ने उसे कपड़े पहनाकर सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस का कहना है कि महिला की बेटी के आवेदन के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।