Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतरा

बहन से दुष्कर्म के आरोपी को दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से मार डाला

चतरा : 15 साल बाद बहन से रेप और हत्या के आरोपी को दो भाइयों ने मार डाला। उन्होंने 14 अगस्त को आरोपी बालेश्वर रजक का सिर कलम कर दिया और उसके शव को बक्सी जंगल से गुजरने वाले एनएच 99 पर फेंक दिया। बालेश्वर रामगढ़ जिले के मांडू थाना अंतर्गत बंगाबाद का रहने वाला था।

इसके बाद पुलिस ने सिमरिया के दुदुआ के दोनों सगे भाइयों गौतम बैठा और मनोज रजक को उनके दोस्त पिंटू रजक के साथ हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गौतम बैठा ने पुलिस को बताया है कि 15 साल पहले उसकी बहन की शादी होने वाली थी। लेकिन बालेश्वर रजक ने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन का रेप कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वह छिपकर रह रहा था। 14 अगस्त को उनकी अचानक मुलाकात हुई। पहले दोनों भाइयों ने उसे शराब पिलाई और फिर कुल्हाड़ी से उसका सिर काट दिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक बालेश्वर रजक पर रामगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है।