Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: 21 किलो चांदी के बिस्किट व तीन किलो जेवरात के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पलामू : जिले में सोमवार को पुलिस ने 21 किलो 300 ग्राम चांदी के बिस्किट और 3 किलो 90 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों गिरफ्तार किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चांदी के बिस्किट और जेवरात की तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में गठित टीम ने एनएच 75 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर उसकी जांच की गयी। जांच के दौरान कार की सीट के बीच में एक बड़ा पैकेट मिला। पैकेट खोला गया, जिसमें चांदी के छोटे-बड़े बिस्कुट व चांदी के आभूषण मिले। इसमें 31 छोटे-बड़े बिस्किट के टुकड़े थे और इनका कुल वजन 21 किलो 300 ग्राम और चांदी की 36 पायल का कुल वजन 3 किलो 90 ग्राम था।

थाना प्रभारी के मुताबिक इस धंधे में शामिल दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिहार के औरंगाबाद जिले के आशुतोष कुमार और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भोदू यादव का नाम शामिल है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा बरामद किये गये सामान की बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपये बतायी गयी है।