Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू से नेशनल एथलेटिक्स के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन, लोगों ने दी शुभकामनायें

पलामू : बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन और इंडियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 19 अक्टूबर तक 34वीं ईस्ट जॉन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड एसोसिएशन द्वारा रजरप्पा रामगढ़ और चंदन क्यारी बोकारो में आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पलामू से सुहानी सिंह, आर्या सिंह, शिवानी कुमारी, हेमंत कुमार, आकांक्षा कुमारी को चयन किया गया है।

सभी खिलाड़ियों को कोलकाता में आयोजित ईस्ट जोन जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, सचिन संजय कुमार त्रिपाठी, कोच मोनू कुमार ने सोमवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से शुभकामना देते हुए रवाना किया। पलामू जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

शुभकामना देने वालों में खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडे, एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमलानंद दुबे, योग एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार पांडे, सहित अन्य खेल प्रेमी शामिल हैं।

Palamu Latest News Today