Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल

पलामू : डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य मार्ग एनएच-98 पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। गुरुवार की रात खड़े हाइवा में पीछे से बाइक टकरा गयी। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा डिहवार स्थान के पास की है। युवक की पहचान कंडा पंचायत के पिपरा गांव निवासी शिवकुमार सिंह के पुत्र सुनील सिंह (25) के रूप में की गयी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे सुनील सिंह और मंजीत मेहता मेदिनीनगर में सरिया सेटिंग का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तुकबेरा में एनएच के किनारे खड़े एक हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गयी। मंजीत का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। मृतक की दो बेटियां हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।

पिछले सात दिनों के दौरान एनएच-98 पर सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी। नावाबाजार की घटना से पहले पिछले शनिवार और बुधवार को हरिहरगंज थाना क्षेत्र में दो दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें बिहार के दो युवकों की जान चली गयी थी। 16 सितंबर शनिवार को शहर के हरिहरगंज स्थित हीरो शोरूम के पास ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान सीमावर्ती बिहार के अंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव निवासी सरोज पांडे (45) के रूप में की गयी थी।

Palamu Crime News Today