Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सरना झंडा जलाने के विरोध में आदिवासी संगठनों का कल रांची बंद

रांची : असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र सरना झंडा को जलाये जाने के खिलाफ सभी आदिवासियों और सरना धर्मावलंबियों में रोष है। इसके तहत शुक्रवार को पाहन महासभा झारखंड प्रदेश व सभी आदिवासी मूलनिवासी संगठनों ने 8 अप्रैल को रांची बंद का आह्वान किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर जगदीश पाहन ने कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया और जिला प्रशासन से मांग की गयी कि असामाजिक तत्वों ने आदिवासी सरना धर्मावलंबियों की भावनाओं और धर्म के साथ खिलवाड़ किया है। अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी का परिणाम है कि हम सभी आदिवासी सरना धर्मावलंबी शनिवार के रांची बंद को पूरी एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उसके बाद भी प्रशासनिक पहल नहीं की गयी तो हम सब उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।